विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा की बैठक 12 बजे तक स्थगित, नहीं चल सका प्रश्नकाल

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 24 जुलाई (ए)) नीट प्रश्नपत्र लीक मामले में प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के विरोध में और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शुक्रवार को विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण लोकसभा की बैठक शुरू होने के कुछ मिनट के भीतर दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई।

कार्यवाही शुरू होते ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कारगिल विजय दिवस (26 जुलाई) का उल्लेख किया और सभा ने कारगिल संघर्ष में सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैन्य बलों के कर्मियों को मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।