लोकसभा सचिवालय के निदेशक नोएडा स्थित फ्लैट में मृत मिले, सुसाइड नोट में कर्ज का जिक्र

उत्तर प्रदेश गौतम बुद्ध नगर
Spread the love

नोएडा: पांच अगस्त (ए) लोकसभा सचिवालय में निदेशक पद पर कार्यरत एक व्यक्ति ने नोएडा स्थित अपने फ्लैट में कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि मौके से एक कथित सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें कर्ज का जिक्र किया गया है।पुलिस के मुताबिक केंद्रीय विहार सेकेंड पॉकेट-7 में लोकसभा सचिवालय में निदेशक पद पर कार्यरत  40 साल के गौरव गौतम परिवार के साथ रहते थे। परिवार में पत्नी भावना मेहता के अलावा एक बेटा, पिता पदम सिंह और भाई भी हैं। भावना मेहता बाजार में सामान खरीदने गई थीं। परिवार के अन्य लोग भी घर से बाहर थे। बाजार से जब पत्नी लौटीं तो कमरे में पंखे के सहारे गौरव गौतम फंदे पर लटके मिले। उन्होंने लोगों की मदद से उन्हें उतारकर अस्पताल लेकर पहुंचीं, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।पुलिस के मुताबिक, घर से करीब 10 पन्ने का सुसाइड नोट बरामद हुआ है। मुख्य रूप से उसमें लिखा है कि उनके ऊपर विभिन्न कारणों से करीब 70 लाख रुपये का कर्ज हो गया था। वह इसे चुका नहीं पा रहे थे। इसके चलते वह आत्महत्या कर रहे हैं। उन्होंने आत्महत्या के लिए परिवार को जिम्मेदार नहीं ठहराया। एडीसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि सुसाइड नोट की फॉरेंसिक जांच होगी।