लखनऊ: 27 मार्च (ए)
) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को रामनवमी की हार्दिक बधाई व शुभकामना देते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम भारतीय चेतना के वे आदर्श हैं, जिनमें करुणा तथा कर्तव्य का अद्भुत संतुलन है।
योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “धर्म, सत्य और मर्यादा के श्रेष्ठतम प्रतीक प्रभु श्री राम के पावन जन्मोत्सव ‘श्री रामनवमी’ की सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई।”