मुंबई: चार जून (ए)
) इस महीने होने वाले महाराष्ट्र विधान परिषद चुनावों में सत्तारूढ़ भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन की 17 सीटों में से पांच सीटें निर्विरोध जीतने की संभावना है, क्योंकि इन निर्वाचन क्षेत्रों में विपक्षी उम्मीदवारों ने बृहस्पतिवार को समय सीमा समाप्त होने से पहले अपना नामांकन वापस ले लिया।
कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में भाजपा नीत सत्तारूढ़ ‘महायुति’ गठबंधन विपक्षी उम्मीदवारों को 18 जून को होने वाले विधान परिषद चुनावों से हटने के लिए ‘‘करोड़ों रुपये’’ की पेशकश कर रहा है।