तृणमूल में बगावत के बीच ममता ने की सोनिया से मुलाकात

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: नौ जून (ए)) विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक के एक दिन बाद तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने मंगलवार को कांग्रेस की शीर्ष नेता सोनिया गांधी से मुलाकात की।

सूत्रों ने बताया कि यह मुलाकात सोनिया गांधी के आवास ‘10 जनपथ’ पर हुई।

सूत्रों ने कहा कि दोनों नेता विपक्षी गठबंधन की बैठक के बाद दोनों पार्टियों के बीच आगे की रणनीति और हाल के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी की हार के बाद कई तृणमूल नेताओं के पार्टी से अलग होने के बाद की रणनीति पर चर्चा की।

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और बनर्जी सोमवार को यहां विपक्षी गठबंधन की बैठक के दौरान गर्मजोशी से एक-दूसरे से गले मिली थीं।

कांग्रेस ने दोनों नेताओं के गले मिलने की तस्वीरें साझा की थीं।

यह बैठक तृणमूल के भीतर बगावत के मद्देनजर हो रही है, जिसमें पार्टी के कई सांसदों ने एक अलग समूह बनाने और सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के साथ जुड़ने का फैसला किया है।

तृणमूल कांग्रेस के 80 विधायकों में से अधिकतर ने पहले ही राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में रिताब्रता बनर्जी के नेतृत्व में एक अलग समूह का गठन कर लिया है।

विधानसभा चुनाव में तृणमूल की हार और चुनाव के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और सांसद अभिषेक बनर्जी पर कथित हमलों के बाद बनर्जी और सोनिया गांधी के बीच पहली बार बंद कमरे में मुलाकात हुई।