जेल से बाहर आया हत्या का दोषी एक महिला और नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने पर गिरफ्तार राष्ट्रीय January 28, 2024January 28, 2024Asia News ServiceSpread the loveनागपुर: 28 जनवरी (ए) महाराष्ट्र के नागपुर में पैरोल पर जेल से बाहर आए हत्या के दोषी व्यक्ति को एक महिला से दुष्कर्म और उसकी नाबालिग बेटी का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।