व्यक्ति ने पत्नी की हत्या कर शव के कई टुकड़े किए, हुआ गिरफ्तार

राष्ट्रीय
Spread the love

साहिबगंज (झारखंड), 18 दिसंबर (ए) झारखंड साहिबगंज जिले में एक व्यक्ति को उसकी पत्नी के शव टुकड़े-टुकड़े कर जिले के विभिन्न इलाकों में फेंके जाने आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।.

उन्होंने कहा कि दिल्ली में श्रद्धा वालकर हत्याकांड की तर्ज पर इस मामले से स्थानीय लोगों हैरान हैं। अधिकारी ने बताया कि 22 वर्षीय पीड़िता रूबिका पहाड़िया 28 वर्षीय दिलदार अंसारी की दूसरी पत्नी थी जो आदिम पहाड़िया जनजाति से थी।.
संथाल के डीआईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल ने कहा कि रुबिका पहाड़ी दिलदार अंसारी की दूसरी पत्नी थी, उनकी पहले से ही एक पत्नी थी। यही उनके निजी विवाद का कारण था। इसके चलते उन्होंने उसकी हत्या कर दी और उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए। जांच में उसके पति के शामिल होने की बात सामने आई है। 
साहिबगंज के दिलदार अंसारी पर आरोप है कि उसने अपनी 22 वर्षीय पत्नी रुबिका पहाड़ी  को कटर से बारह टुकड़ों में काट दिया गया है। मृतका रुबिका पहाड़ी प्रेम विवाह के बाद पति दिलदार अंसारी के साथ बेलटोला स्थित घर पर रहती थी। दिलदार पर आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही वह अपनी पत्नी से झगड़ने लगा था। आखिरकार झगड़े से तंग आकर उसने खतरनाक प्लान बनाया और फिर पत्नी की हत्या कर इलेक्ट्रिक कटर से शव के 12 टुकड़े कर दिए। फिर उसे आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे फेंक दिया। 
मीडिया रिपोर्ट  के अनुसार महिला का क्षत-विक्षत शव शनिवार की शाम छह बजे बोरियो थाना क्षेत्र के संथाली मोमिन टोला स्थित एक आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे 12 टुकड़ों में बरामद किया गया। बताया गया है कि शरीर के कटे अंग को कुत्ते घसीट रहे थे, तब जाकर मामले का खुलासा हुआ और पुलिस को सूचना दी गई। फिर पुलिस की टीम भारी संख्या में दल बल के साथ पहुंची। इस दौरान डॉग स्क्वायड भी साथ में था।