नयी दिल्ली/लखनऊ: एक जनवरी (ए)
) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने बृहस्पतिवार को देशवासियों तथा दुनिया भर में रहने वाले भारतीय नागरिकों को नए साल की शुभकामनाएं दीं और समाज के सभी वर्गों के लिए सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से समावेशी विकास, सामाजिक सद्भाव और संवैधानिक मूल्यों का सख्ती से पालन करने का आह्वान किया।
नए साल 2026 के अवसर पर जारी एक बयान में मायावती ने कहा कि नया वर्ष हर नागरिक, विशेषकर समाज के गरीब, हाशिए पर पड़े और मेहनतकश वर्गों के लिए खुशी, शांति, समृद्धि, सुरक्षा और आत्मसम्मान लेकर आए।