एमबीए छात्र की गोली मारकर हत्या

राष्ट्रीय
Spread the love

लुधियाना: 24 जनवरी (ए)) पंजाब के लुधियाना में 25 वर्षीय एक एमबीए विद्यार्थी की कथित तौर पर उसके दोस्त ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि पंजाब यूनिवर्सिटी रीजनल सेंटर(पीयूआरसी) के छात्र राजवीर सिंह खैरा को घायलावस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।