एक्सप्रेसवे पर 15 फुट गहरे नाले में गिरी मिनी बस, चार लोगों की मौत

राष्ट्रीय
Spread the love

कोटा: 17 अक्टूबर (ए) दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 17 यात्रियों को लेकर जा रही एक मिनी बस के 15 फुट गहरे नाले में गिरने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब छह बजे एक्सप्रेसवे पर सिमलिया थाना क्षेत्र में हुई।