देश में कोरोना के नए केस फिर 2 लाख पार, मौत का आंकड़ा भी बढ़ा

राष्ट्रीय
Spread the love


नई दिल्ली, 26 मई (ए)। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस के नए मामले में फिर 2 लाख के पार पहुंच गये है,इस बीच मौतों का आंकड़ा अब भी चार हजार के पार है। देश में बीते 24 घंटे में कोरोना से एक बार फिर 4157 लोगों की मौतें हुई हैं, जो मंगलवार के आंकड़ों से आधिक है। मंगलवार को देश में 21 दिन बाद मौत के इतने कम 3,498 मामले सामने आए थे। भारत में #COVID19 के 2,08,921 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,71,57,795 हुई। 4,157 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,11,388 हो गई है।

2,95,955 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,43,50,816 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 24,95,591 है।