नयी दिल्ली: 17 दिसंबर (ए)
) राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने बिहार से शुरू होकर उत्तरी भारत के विभिन्न हिस्सों में फैले अवैध हथियारों और गोला-बारूद की तस्करी के एक मामले के मुख्य सरगना को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि पटना निवासी कमलकांत वर्मा उर्फ अंकल जी इस मामले में गिरफ्तार होने वाला 11वां आरोपी है।