नयी दिल्ली: 10 जुलाई (ए)
) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उत्तर प्रदेश के मेरठ में ‘‘शांतिपूर्ण’’ प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा ‘‘बिना किसी उकसावे के बर्बर लाठीचार्ज’’ किए जाने और उसमें कई प्रदर्शनकारियों को गंभीर चोट पहुंचने के आरोपों वाली एक शिकायत के बाद राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और गृह सचिव को नोटिस जारी किया है। यह जानकारी मामले की कार्यवाही से मिली।
इसमें कहा गया है कि शिकायत में लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया पीड़ितों के मानवाधिकारों के उल्लंघन से जुड़े प्रतीत होते हैं। इसमें कहा गया है कि आयोग ने इस मामले में 15 दिन के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है।