शादी के तीन महीने बाद ही पति ने पत्नी को बुजुर्ग के हाथों बेचा, खरीदा महंगा फोन,फिर-‘

राष्ट्रीय
Spread the love


बलांगिर(ओडिसा),23 अक्टूबर (ए)। सोशल मीडिया के जरिए पहले प्यार हुआ फिर शादी और शादी के महज तीन महीने बाद पत्नी को 55 साल के शख्स के पास एक लाख रुपए में बेच दिया। इतना ही नहीं पति ने उस रकम से एक महंगा मोबाइल फोन खरीदा। मामले में अब पुलिस ने पीड़िता को रेस्क्यू कर लिया है। घटनाक्रम में पति किशोर है, पुलिस ने उसे बाल सुधार गृह बेच दिया है।
मामला ओडिशा के बलांगिर जिला के बेडपड़ा थाना क्षेत्र का मामला है। कुछ महीने पहले यहां 17 साल के एक किशोर की 24 साल की लड़की से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई। दोस्ती प्यार में बदली और दोनों परिवारों के बीच रिश्ता और गहरा हो गया। दोनों की शादी हो गई।
ओडिशा पोस्ट में छपि खबर के मुताबिक, शादी के कुछ वक्त बाद पति पत्नी दोनों रायपुर में जाकर ईंट भट्टे का काम करके परिवार का खर्चा चलाने लगे। इस बीच दोनों का आर्थिक हालत में सुधार नहीं हुआ। ओडिशा पुलिस के मुताबिक, कुछ दिन पहले उसने राजस्थान जाकर 55 साल के एक शख्स के साथ अपनी पत्नी का एक लाख रुपए में सौदा कर दिया। पैसे लेकर वह वापस लौट गया। 
पुलिस के मुताबिक, उसने रकम का कुछ हिस्सा खाने पर खर्च किया और बाकी रकम से एक महंगा फोन खरीदा। इतना ही नहीं अपने और लड़की के घरवालों से कहा कि उसकी पत्नी किसी और के साथ भाग गई है। लेकिन लड़की के घरवालों ने उसकी बात नहीं मानी। उन्होंने ओडिशा के बेलपड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने मामले में तफ्तीश शुरू की। शुरुआती जांच में ही पुलिस को पति की गतिविधियां और उसके मोबाइल की कॉल डिटेल संदिग्ध लगी। फिर जल्द ही मामले से पर्दा उठ गया। आरोपी पति की निशानदेही पर पुलिस टीम ने लड़की को राजस्थान से रेस्क्यू किया। 
पुलिस के मुताबिक, कोर्ट में लड़की ने बताया कि उसके पति ने पैसे के लालच में किसी और के पास उसे बेच दिया। कोर्ट के आदेश पर लड़की अपने घरवालों के पास पहुंच गई। जबकि आरोपी पति को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। आरोपी पति की कहानी के मुताबिक, उसने उस शख्स से सिर्फ 60 हजार रुपए उधार के तौर पर लिए थे, जिसे वह बाद में चुकाने वाला था