जब 1,120 रुपए लेकर मंगलसूत्र खरीदने पहुंचा बुजुर्ग, तो दुकान मालिक ने 20 रुपए में दिया आभूषण

जालना (महाराष्ट्र): 18 जून (ए) महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में पारंपरिक सफेद ‘धोती-कुर्ता’ और टोपी पहने 93 वर्षीय एक ग्रामीण जब आभूषण की दुकान में दाखिल हुआ तो दुकान के कर्मचारियों को लगा कि वह आर्थिक मदद मांगने आया है। लेकिन जब बुजुर्ग व्यक्ति ने 1,120 रुपए देकर अपने साथ आई अपनी पत्नी के लिए […]

Continue Reading

बिहार में पंचायत के मुखिया और उसके सहयोगी की गोली मारकर हत्या

लखीसराय (बिहार): 18 जून (ए)।) बिहार के लखीसराय जिले में बुधवार तड़के एक पंचायत के मुखिया और उसके सहयोगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान वलीपुर पंचायत के मुखिया चंदन सिंह और उनके सहयोगी चंदन कुमार के रूप में की गई है। […]

Continue Reading

शादी से लौट रहे परिवार के पांच लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत

बुलंदशहर (उप्र): 18 जून (ए)।) बदायूं में शादी समारोह में हिस्सा लेने के बाद दिल्ली लौट रहे एक परिवार के पांच लोगों की बुधवार की सुबह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, तथा एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि चालक को […]

Continue Reading

ट्रंप ने ईरान को ‘‘बिना शर्त आत्मसमर्पण’’ करने को कहा, तेहरान पर इजराइली हमले तेज

दुबई: 18 जून (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान को ‘‘बिना शर्त आत्मसमर्पण’ करने के लिए कहने के एक दिन बाद बुधवार सुबह इजराइल ने ईरान की राजधानी पर हवाई हमले तेज कर दिए। इजराइल ने तेहरान के एक अन्य क्षेत्र पर हमले की चेतावनी जारी की थी, जिसके बाद ये हमले किये […]

Continue Reading

आजम खान के खिलाफ बेदखली मामले में अंतिम आदेश पारित करने पर रोक

प्रयागराज: 18 जून (ए)।) इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने जबरदस्ती बेदखली मामले में पूर्व सांसद आजम खान और कई अन्य आरोपियों के खिलाफ दर्ज 12 प्राथमिकियों के समेकित मुकदमे में अंतिम आदेश पारित करने पर रोक लगा दी। न्यायमूर्ति दिनेश पाठक ने सह आरोपी मोहम्मद इस्लाम उर्फ इस्लाम ठेकेदार और अन्य द्वारा दायर एक याचिका पर […]

Continue Reading

आम ले जा रहा वाहन फ्लाईओवर से गिरा, चार की मौत

आगरा (उत्तर प्रदेश): 18 जून (ए)।) आगरा में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर बुधवार की सुबह एक लोडर वाहन के फ्लाईओवर से नीचे गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। सहायक पुलिस आयुक्त हेमंत कुमार के अनुसार, दुर्घटना सुबह करीब पांच बजे ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में हुई। अधिकारी ने बताया, ‘फिरोजाबाद से आम लेकर जा […]

Continue Reading

अमेरिका जानता है कि ईरान के शीर्ष नेता खामेनेई कहां छिपे हैं: ट्रंप

वाशिंगटन: 17 जून (एपी) राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका जानता है कि ईरान के शीर्ष नेता अयातुल्ला अली खामेनेई कहां छिपे हैं, लेकिन वह फिलहाल उन्हें मारना नहीं चाहता। ट्रंप ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए ईरान से बिना शर्त आत्मसमर्पण करने का आग्रह किया।उनका यह बयान ऐसे समय आया […]

Continue Reading

वर्तमान में किन देशों के पास कितने परमाणु हथियार हैं!

वाशिंगटन: 17 जून (एपी) वर्तमान में नौ देश ऐसे हैं जो या तो खुद ये स्वीकार करते हैं कि उनके पास परमाणु हथियार हैं या ऐसा माना जाता है कि उनके पास ये हथियार मौजूद हैं।दुनिया में ऐसे सिर्फ 9 देश हैं जिनके पास परमाणु हथियार हैं।  ये देश हैं- अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन, […]

Continue Reading

उच्च न्यायालय ने बलात्कार के आरोपी एम्स के डॉक्टर को जमानत दी

नयी दिल्ली: 17 जून (ए)।) दिल्ली उच्च न्यायालय ने शादी का वादा कर एक महिला से बलात्कार करने के आरोपी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के एक डॉक्टर को जमानत दे दी और कहा कि प्रथमदृष्टया पता चलता है कि आरोपी और महिला ‘‘सहमति से सहजीवन साथी’’ थे। जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर की जमानत याचिका पर […]

Continue Reading

राजा रघुवंशी हत्याकांड : वारदात के बाद सोनम की ‘शरणस्थली’ वाले फ्लैट में पहुंची मेघालय पुलिस

इंदौर (मध्यप्रदेश): 17 जून (ए)) बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की कड़ियां जोड़ने के लिए मेघालय पुलिस का एक दल मंगलवार को इंदौर में एक फ्लैट में पहुंचा जिसमें इस वारदात के बाद मुख्य आरोपी सोनम के कुछ दिन तक छिपने का संदेह है। मध्यप्रदेश पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने ‘ […]

Continue Reading