इटावा (उप्र): 14 फरवरी (ए)
) समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को आरोप लगाया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में निर्वाचन आयोग और भाजपा की ‘‘मिलीभगत’’ से सपा समर्थित पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) मतदाताओं को मतदाता सूची से हटाया जा रहा है।
यहां पत्रकारों से बात करते हुए यादव ने दावा किया कि नाम हटाने के लिए बड़ी संख्या में फॉर्म सात आवेदन ‘‘अज्ञात व्यक्तियों’’ द्वारा दायर किए गए थे और इनमें मुस्लिम और समाजवादी पार्टी के मतदाताओं के नाम हटाने की साजिश की गई