इस्लामाबाद-दुबई: 11 अप्रैल (ए)

) पाकिस्तान की मध्यस्थता में ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता शनिवार को इस्लामाबाद में शुरू हुई। ईरान की मीडिया ने यह जानकारी दी।
ईरान की अर्ध-सरकारी तसनीम न्यूज एजेंसी ने बताया कि इस वार्ता को ‘‘युद्धविराम लागू करने की दिशा में एक प्रगति के रूप में देखा जा रहा है’’ इस बीच ईरान के प्रथम उपराष्ट्रपति मोहम्मद रजा आरिफ ने शनिवार को कहा कि अमेरिका-ईरान शांति वार्ताओं के माध्यम से तभी कोई समझौता हो सकता है जब अमेरिकी अधिकारी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के “अमेरिका फर्स्ट” सिद्धांत को ध्यान में रखकर अपने देश के हित के लिए काम करें।
आरिफ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “हालांकि अगर हमारे सामने इजराइल को पहले रखा जाता है तो कोई समझौता नहीं होगा।”