एअर इंडिया के विमान में ‘पेशाब’ करने की घटना : दिल्ली पुलिस ने आरोपी को बेंगलुरु से पकड़ा

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली, सात जनवरी (ए)। दिल्ली पुलिस ने एअर इंडिया की उड़ान में महिला सहयात्री पर कथित तौर पर पेशाब करने वाले व्यक्ति को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।.

पुलिस उपायुक्त (हवाई अड्डा) रवि कुमार सिंह ने कहा, ‘‘दिल्ली पुलिस के एक दल ने आईजीआईए मामले में आरोपी शंकर मिश्रा को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया है। उसे दिल्ली लाया गया है और मामले में जांच की जा रही है।’’. कई छापेमारी के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 3 जनवरी को उसने अपना फोन बंद कर दिया था और उसकी आखिरी लोकेशन बेंगलुरू बताई गई थी। पायलट और को-पायलट समेत एयर इंडिया के कर्मचारियों को शुक्रवार के लिए समन जारी किया गया था, लेकिन वे पेश नहीं हुए। सूत्रों ने बताया कि अब उन्हें 7 जनवरी को सुबह 10:30 बजे पुलिस उपायुक्त (हवाईअड्डा) के कार्यालय में तलब किया गया है।