वाशिंगटन: 16 अप्रैल (एपी) अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बृहस्पतिवार को ईरान से समझौता करने की अपील की।
हेगसेथ ने पेंटागन में संवाददाताओं से कहा, ‘‘आखिरकार, उन्हें (ईरान को) मेज पर आना ही होगा और समझौता करना ही होगा।’’
पेंटागन ने चेतावनी दी कि यदि समझौता नहीं हुआ, तो ईरान के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हमले तेज किए जाएंगे और नाकेबंदी कड़ी की जाएगी। ईरान ने पहले इस तरह के समझौते के प्रस्तावों से इनकार किया था.रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने कहा कि अमेरिकी सेना ईरान में प्रवेश करने वाले या बाहर जाने वाले सभी जहाजों की नाकेबंदी कर रही है।यदि ईरान समझौता नहीं करता है, तो अमेरिकी सेना ने ईरान के बुनियादी ढांचे, बिजली और ऊर्जा केंद्रों पर और भी अधिक हमले (बमबारी) करने की तैयारी की है।अमेरिका ने ईरान को एक “समृद्ध भविष्य” या विनाशकारी युद्ध के बीच चयन करने को कहा है।