प्रधानमंत्री और अन्य भाजपा नेताओं ने लाल कृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की बधाई दी

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली, आठ नवंबर (ए) पूर्व उप प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रहे लाल कृष्ण आडवाणी मंगलवार को 95 वर्ष हो गये। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पार्टी के नेताओं ने उन्हें जन्मदिन के मौके पर बधाई दी।.

मोदी के साथ केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह यहां आडवाणी के आवास पर उनका अभिवादन करने पहुंचे।.रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी पूर्व डिप्टी पीएम आडवाणी की जन्मदिन की बधाई देने उनके आवास पहुंचे। सिंह ने ट्वीट करके खुद इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आदरणीय आडवाणीजी के आवास पर जाकर उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। मैं भगवान से उनके अच्छे स्वास्थ्य और लम्बी आयु की कामना करता हूं। राजनाथ सिंह ने ट्वीट करके कहा, ‘श्रद्धेय लाल कृष्ण आडवाणी जी को उनके जन्मदिवस पर ढेरों शुभकामनाएं। उनकी गिनती भारतीय राजनीति की कद्दावर हस्तियों में होती है। देश, समाज और दल की विकास यात्रा में उनका अत्यंत महत्तवपूर्ण योगदान रहा है। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करता हूँ।