पुलिस ने हिंदुत्व ‘इंफ्लूएंसर’ स्वतंत्र भारद्वाज को यूपी से हिरासत में लिया

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: चार सितंबर (ए) दिल्ली पुलिस ने हिंदुत्व ‘इंफ्लूएंसर’ स्वतंत्र भारद्वाज को शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से हिरासत में ले लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इसके कुछ ही घंटों पहले दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया था कि जुलाई में एक छात्र के पिता पर हमला करने के आरोप में भारद्वाज को 72 घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। भारद्वाज द्वारा एक पॉडकास्ट में संजय कुमार पर हमले का जिक्र किया गया था. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के नेता हरकत में आ गए. 

सीजेपी से आशुतोष रांका, सौरव दास, कांग्रेस की छात्र इकाई से विनोद जाखड़, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद समेत तमाम नेता और कार्यकर्ता दिल्ली स्थित संसद मार्ग थाने पहुंचे. सभी ने एक स्वर में भारद्वाज के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की.