पुलिसवाले के कई महिलाओं से थे रिश्ते, मोबाइल में मिलीं तस्वीरें,फिर–

पटना बिहार
Spread the love

पटना,16 जनवरी (ए)। बिहार के सिवान जिले का एक युवक के उसकी साली के साथ कथित रूप से अवैध संबंध थे। कई महिला पुलिसकर्मियों से भी संबंध बनाए हुए था। ये बात पत्नी को पता चली तो झगड़े होने लगे। पत्नी लगातार आरोपी पति को सुधरने की बोलती रही। इससे नाराज पति ने उसके विरोध को शांत करने के लिए उसकी हत्या की साजिश रच डाली। मध्य प्रदेश से सिवान आकर घटना को अंजाम दिया। आरोपी के मोबाइल की सीडीआर ने इस मामले की पोल खोल दी। सुधीर सबसे पहले अपने गांव सिवान आया और पत्नी को परीक्षा दिलाने उसे पटना लेकर चला गया। परीक्षा होने के बाद वो पति के साथ सिवान लौट रही थी। इसी दौरान सुधीर ने मौका पाकर पत्नी की हत्या कर दी। खुद ही पुलिस को सूचना दी कि उसकी पत्नी की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आठ जनवरी से मामले की जांच शुरू की। पुलिस समझ नहीं पा रही थी कि सिवान में थाना क्षेत्र के मदेशिलापुर गांव स्थित पुल पर ये घटना हुई, लेकिन किसी को गोली की आवाज सुनने को नहीं मिली। पुलिस ने मामले की तह तक जाने के लिए सुधीर यादव को भी रडार में लिया। पुलिस ने कई मुख​बिरों को सुधीर के पीछे लगा दिया। हत्याकांड की जांच करने वाले थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने आरोपी सुधीर के अलावा मृतक पत्नी रिया देवी के मोबाइल को कब्जे में लिया। पुलिस ने दोनों नंबरों की सीडीआर निकाली और उसकी गहनता से जांच शुरू की। जांच में ये बात सामने आई कि सुधीर का मोबाइल किसी भी समय पत्नी के साथ ही एक्टिव था और मोबाइल का लोकेशन भी पत्नी के साथ ही बता रहा था। पुलिस ने इसी आधार पर जांच की और सुधीर से पूछताछ शुरू की, जिसमें पता चला कि सुधीर यादव ने ही पत्नी की हत्या की है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने सुधीर से सख्ती से पूछताछ की, उसने हत्या की बात स्वीकार की। पुलिस ने सुधीर को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। पूछताछ में पता चला है कि सुधीर ने अपनी साली से शादी का वादा किया था। उसने साली के अलावा कई महिला पुलिसकर्मियों से संबंध बना रखे थे। सुधीर के मोबाइल में कई महिलाओं से बातचीत और उनकी तस्वीरें मिली हैं। पुलिस मध्य प्रदेश पुलिस से संपर्क कर सुधीर के बारे में और भी जानकारी निकाल रही है। पुलिस का कहना है कि बहुत जल्द चार्जशीट फाइल करने के बाद सुधीर को कोर्ट में पेश किया जाएगा।