जयपुर: 15 जुलाई (ए)

) भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बुधवार को बीकानेर में पावरग्रिड कार्पोरेशन के उप महाप्रबंधक (डीजीएम) को 90 हजार रुपये रिश्वत लेते समय गिरफ्तार कर लिया।
एसीबी के एक बयान के अनुसार एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी, जिसमें कहा गया था कि उसकी कंपनी द्वारा किए जा रहे काम को सुचारू रूप से चलने देने के एवज में आरोपी डीजीएम देवेश कुमार सिंह एक लाख रुपये मांग रहा है।