प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं, सैनिकों के साथ मनाएंगे त्योहार

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: आठ नवंबर (ए) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह पिछले साल की तरह इस बार भी देश के वीर सैनिकों के साथ यह त्योहार मनाएंगे।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘देशभर के मेरे सभी परिजन को दिवाली की असीम शुभकामनाएं। शुभ दीपावली।’’ प्रधानमंत्री ने शनिवार को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा था कि वह पिछले साल की तरह इस बार भी देश के वीर सैनिकों के साथ यह त्योहार मनाएंगे।

मोदी ने अपने सोशल मीडिया खातों पर साझा किए गए एक वीडियो संदेश में कहा था कि वह भी सभी लोगों की तरह बड़े उत्साह के साथ दीपावली मनाएंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं कामना करता हूं कि आने वाले दिनों में आप सभी के जीवन में शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे। मैं भी आपकी तरह बड़े उत्साह के साथ दीपावली मनाता हूं।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि वह हर साल देश के वीर सैनिकों के साथ दीपावली मनाते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘इस बार भी मैं इस परंपरा को जारी रखूंगा।’’

हालांकि, मोदी ने यह नहीं बताया कि वह किस सैन्य अड्डे या चौकी पर दीपावली मनाएंगे।