विक्टोरिया (सेशेल्स): 27 जून (ए)
) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को सेशेल्स के तटरक्षक बल को ‘भारत में निर्मित’ तेज गश्ती जहाज सौंपा, जो इस द्वीपीय देश की समुद्री सुरक्षा क्षमताओं को मजबूत करने के प्रति नयी दिल्ली की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।
मोदी और सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने यहां तटरक्षक बल के अड्डे पर इस गश्ती जहाज को सौंपने के समारोह में हिस्सा लिया। मोदी हिंद महासागर के इस द्वीप समूह की तीन दिन की सरकारी यात्रा पर हैं।