नयी दिल्ली: 29 अक्टूबर (ए) विधान परिषद चुनाव में उसके प्रदर्शन को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तंज पर पलटवार करते हुए बृहस्पतिवार को कांग्रेस ने कहा कि पार्टी की सीटें गिनने से पहले उन्हें इस बात पर आत्ममंथन करना चाहिए कि उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी की दोनों सीटों पर और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का गढ़ माने जाने वाले नागपुर में भाजपा कैसे पराजित हुई।
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘प्रवचनमंत्री जी को आत्ममंथन की जरूरत है, लेकिन वे दूसरों को प्रवचन दे रहे हैं।’’
