तिरुवनंतपुरम: 29 मई (ए)
) केरल के मुख्यमंत्री वी डी सतीशन के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने और संपादित तस्वीर प्रसारित करने के आरोप में एक सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य को शुक्रवार को निलंबित कर दिया गया।
निलंबित अधिकारी की पहचान इस जिले के अट्टिंगल स्थित गवर्नमेंट मॉडल बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य जावेद एस के रूप में हुई है।