बोगोटा: एक जून (एपी) कोलंबिया में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए मतदान के पहले दौर में अपराध के खिलाफ सख्त रुख रखने वाले दक्षिणपंथी विचारधारा के नेता अबेराल्दो दे ला एस्प्रीएला ने बढ़त बना ली।
पहले दौर में किसी भी उम्मीदवार को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने के कारण जून में चुनाव का दूसरा दौर होगा जिसमें दे ला एस्प्रीएला और सत्तारूढ़ ‘हिस्टोरिक पैक्ट’ के नेता इवान सेपेदा के बीच मुकाबला होगा। सेपेदा कोलंबिया के निवर्तमान राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो के सहयोगी हैं और उन्होंने चुनाव नतीजों पर सवाल उठाए हैं।