मॉस्को: 30 दिसंबर (ए)
) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सहित विश्व के नेताओं को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। रूसी सत्ता के केंद्र ‘क्रेमलिन’ ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
‘क्रेमलिन’ ने एक बयान में कहा कि “क्रिसमस और आगामी नव वर्ष 2026” के लिए ये शुभकामनाएं दी गईं।