राष्ट्रपति ने किया ऐलान,महिलाएं 10 बच्चे पैदा करें तो मिलेगा इतने लाख का इनाम

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love


मास्को, 19 अगस्त (ए)। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने देश की महिलाओं को 10 या इससे अधिक बच्चे पैदा करने का अनोखा प्रस्ताव दिया है। इसके बदले उन्हें पैसे भी दिए जाएंगे। वहीं, पुतिन की इस पेशकश को विशेषज्ञ हताशा में लिया गया फैसला मान रहे हैं।
राष्ट्रपति के नए प्रस्ताव के मुताबिक, दस बच्चों को जन्म देने और उन्हें जीवित रखने के बदले में सरकार मांओं को करीब 13 लाख रुपये (13,500 पाउंड) देगी। दरअसल कोरोना महामारी और यूक्रेन के साथ जारी जंग की वजह से रूस में जनसंख्या संकट उत्पन्न हो गया है। इससे निपटने के लिए पुतिन ने देश की महिलाओं के सामने यह प्रस्ताव रखा है।
रूस में कोरोना में अनगिनत मौतें और यूक्रेन युद्ध में अब तक 50 हजार रूसी सैनिक मारे जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। सुरक्षा विशेषज्ञ डॉ. जेनी मैथर्स ने कहा कि पुतिन का मानना है कि जिन परिवारों में ज्यादा बच्चे होते हैं, वे ज्यादा देशभक्त होते हैं। यह काफी हताश करने वाला बयान है।
रूस में 1990 के दशक के बाद से जनसंख्या बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। रूस को जनसांख्यिकी के साथ कठिनाइयां हुई हैं। मैथर्स का कहना है कि यह वास्तव में बड़े परिवार रखने के लिए प्रेरित करने का एक प्रयास है। लेकिन इतने रुपयों में 10 बच्चों की परवरिश की कल्पना कौन कर सकता है। इस बीच उनका रहना-खाना कहां होगा। रूस में कई आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक समस्याएं हैं।