अमेरिका में सड़क हादसे में तेलंगाना के युवक की मौत, एक सप्ताह पहले ही मिली थी नौकरी

राष्ट्रीय
Spread the love

हैदराबाद: 21 नवंबर (ए) तेलंगाना के नलगोंडा जिले के मुनुगोडे शहर के रहने वाले ई साई तेजा (25) की अमेरिका के न्यूयॉर्क में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उन्हें एक सप्ताह पहले ही नौकरी मिली थी।

उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका गए साई तेजा के दुर्घटना में जान गंवाने की सूचना शनिवार को मिली।

राज्य के सड़क एवं भवन मंत्री कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी ने उनके निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि साई तेजा की नौकरी लगने के महज एक सप्ताह के भीतर ही यह हादसा हो गया।

मंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि बेटे की मौत की खबर सुनना साई तेजा के माता-पिता के लिए बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।