दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार: पैर में लगी गोली से हुआ घायल

उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद
Spread the love

फिरोजाबाद,05 जून (ए)। यूपी के फिरोजाबाद में 12 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी रवि कुमार पुत्र छोटेलाल निवासी नंदपुर की रखावली के समीप हुई पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। वह बाहर जाने के लिए किसी वाहन का इंतजार कर रहा था, तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस के अनुसार 12 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का आरोपी रवि के कहीं बाहर भागने की फिराक में खड़े होने की जानकारी मिलते ही फरिहा थाना प्रभारी ऋषि कुमार पुलिस बल के साथ वहां पहुंच गए। पुलिस ने उसकी घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस को देख उसने फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पता चलते ही अन्य थानों का फोर्स भी मौके पर पहुंच गयी। गोली लगने से घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस के अनुसार
रवि ने फरिहा थाना क्षेत्र की रहने वाली 12 वर्षीय बालिका के साथ शुक्रवार रात दुष्कर्म किया था जब बालिका टीवी देख कर जा रही थी। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। थानाध्यक्ष फरिहा ऋषि कुमार ने बताया कि आरोपी के रखावली के समीप होने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची थी। तभी आरोपी ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। पुलिस टीम बालबाल बची। पुलिस कार्रवाई के दौरान रवि के पैर में गोली लगी है। उसको उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।