राजद के नवनिर्वाचित विधायक दल ने तेजस्वी यादव को अपना नेता चुना

पटना बिहार
Spread the love

पटना: 17 नवंबर (ए)) राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नवनिर्वाचित विधायकों ने सोमवार को सर्वसम्मति से तेजस्वी यादव को विधायक दल का नेता चुन लिया।

विधानसभा चुनाव में राजद 143 सीट पर मैदान में थी लेकिन 25 सीट पर ही जीत दर्ज कर पाई।बैठक में निर्वाचित विधायकों के अलावा लालू प्रसाद, राबड़ी देवी, मीसा भारती समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद थे। हालांकि लालू प्रसाद और राबड़ी देवी बैठक खत्म होने से पहले ही बाहर निकल गए। यह बैठक तेजस्वी यादव के आवास पर हुई।