नागपुर, 10 अप्रैल (ए)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत कोरोना वायरस (कोविड-19) से पाॉजिटिव पाए गए हैं। संगठन ने कहा कि उन्हें नागपुर में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि भागवत को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। इस बात की जानकारी संघ ने शुक्रवार को ट्वीट कर दी।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहनजी भागवत शुक्रवार को दोपहर कोरोना पॉज़ीटिव हुये है। अभी उन्हें कोरोना के सामान्य लक्षण हैं तथा वे सामान्य जाँच और सावधानी के नाते नागपुर के किंग्ज़वे अस्पताल में भर्ती हुए हैं।
