बेहरामपुर/भुवनेश्वर: नौ फरवरी (ए
) ओडिशा के गजपति जिले में तिब्बती मूल की सात साल की बच्ची के साथ एक नाबालिग लड़के ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
यह घटना रविवार को मोहना थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई और 16 वर्षीय आरोपी को पकड़ लिया गया है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित बच्ची के माता-पिता एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने किसी रिश्तेदार के घर गए हुए थे. सात साल की मासूम उस वक्त घर पर अकेली थी. आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले एक नाबालिग लड़के ने घर में किसी के न होने का अनुचित फायदा उठाया. घर में घुसकर बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।बच्ची के माता-पिता जब घर लौटे, तो उन्हें इस घटना की जानकारी मिली. पीड़ित बच्ची तिब्बती समुदाय से ताल्लुक रखती है और इसी क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ती है. परिजनों ने तुरंत चंद्रगिरी पुलिस चौकी में मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक जतिंद्र कुमार पांडा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने एक नाबालिग आरोपी को ‘प्रोटेक्टिव कस्टडी’ में लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है. पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।