हरियाणा के खेल मंत्री के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज

राष्ट्रीय
Spread the love

चंडीगढ़, एक जनवरी (ए) चंडीगढ़ पुलिस ने एक महिला कोच की शिकायत पर हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न और गलत तरीके से बंधक बनाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।.

पुलिस ने कहा कि भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान रह चुके भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सिंह के खिलाफ शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई।.
“हरियाणा की एक महिला कोच द्वारा खेल मंत्री हरियाणा के खिलाफ की गई शिकायत के मामले में दिनांक 31.12.2022 को आईपीसी की धारा 354, 354ए, 354बी, 342, 506 के तहत पुलिस स्टेशन सेक्टर 26, चंडीगढ़ में मामला दर्ज किया गया है। और जांच की जा रही है,” एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा।