शरीफ ने गिलगित-बाल्टिस्तान में विकास परियोजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

इस्लामाबाद: 31 अक्टूबर (ए) पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने विवादित गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में जारी संघीय विकास परियोजनाओं में तेजी लाने और उनके लिए समय पर धनराशि जारी करना सुनिश्चित करने का अधिकारियों को निर्देश दिया है।

शरीफ ने शुक्रवार को इस्लामाबाद में आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए ये निर्देश दिए। इस बैठक में गिलगित-बाल्टिस्तान के मुख्यमंत्री अमजद हुसैन भी शामिल हुए।