कोलकाता: एक नवंबर (ए) मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता सुजन चक्रवर्ती ने रविवार को कहा कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस के साथ मंच साझा करने का अभिप्राय यह नहीं है कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी के साथ कोई गठबंधन हो गया है।
चक्रवर्ती ने कहा कि भाजपा द्वारा कथित तौर पर की गई ‘वोट चोरी’ का विरोध करने वाले सभी लोग दिन में दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित एक रैली में शामिल हुए।
उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘दिल्ली में भाजपा और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एक साथ खड़े होने का मतलब यह नहीं है कि कोलकाता में तृणमूल के साथ कोई गठबंधन होगा।’’
चक्रवर्ती की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए, तृणमूल प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि यह चिंता का विषय है कि स्थानीय स्तर पर सहयोग के बिना, गैर-भाजपा दलों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित कार्यक्रम कितने सफल हो पाएंगे।
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में अराजकता फैलाने के लिए माकपा और तृणमूल एक साथ आ गए हैं।