सिंघल ने राम जन्मभूमि आंदोलन के जरिये देशभर में लोगों को एकजुट किया : विहिप नेता चंपत राय

राष्ट्रीय
Spread the love

बेंगलुरु: 27 सितंबर (ए) विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने रविवार को कहा कि संगठन के पूर्व अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष दिवंगत अशोक सिंघल ने राम जन्मभूमि आंदोलन के जरिये देशभर में लोगों को एकजुट किया। उन्होंने सिंघल के आंदोलन में योगदान, वैदिक परंपराओं के संरक्षण के प्रयासों और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के प्रयासों को याद किया।

सिंघल की जन्म शताब्दी समारोह के राज्यस्तरीय उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राय ने कहा कि सिंघल ने विभिन्न परंपराओं के संतों को एकसाथ लाया और हिंदू समाज से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए काम किया।