सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत, चार अन्य घायल

राष्ट्रीय
Spread the love

चिक्कबल्लापुर: 31 मई (ए)) कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर में बागेपल्ली के निकट रविवार को कार और सड़क किनारे खड़ी लॉरी की चपेट में एक ऑटोरिक्शा के आ जाने से उसमें सवार छह लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जिला पुलिस अधीक्षक कुशल चौकसे ने ‘ बताया कि यह दुर्घटना अपराह्न करीब तीन बजे हुई। ऑटोरिक्शा में चालक के अलावा नौ महिला मजदूर सवार थीं, जो मजदूरी कर घर लौट रही थीं।