दो सड़क हादसों में छह लोगों की मौत, दो अन्य गंभीर रूप से घायल

राष्ट्रीय
Spread the love

जयपुर: 14 अप्रैल (ए)) राजस्थान के बाड़मेर और डूंगरपुर जिलों में दो अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बाड़मेर में एक कार और पिकअप जीप की आमने-सामने की टक्कर में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई जिनमें एक महिला और एक बच्चा शामिल हैं।