उत्तर प्रदेश में मिलकर उपचुनाव लड़ेंगे सपा और रालोद

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love

लखनऊ, नौ नवंबर (ए)। समाजवादी पार्टी (सपा) लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के साथ मिलकर लड़ेगी। पार्टी ने एक ट्वीट में इसकी जानकारी दी ।.

समाजवादी पार्टी ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘उत्तरप्रदेश में होने वाले आगामी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल मिलकर चुनाव लड़ेंगे। मैनपुरी लोकसभा और रामपुर विधानसभा सीट पर सपा प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे और खतौली विधानसभा सीट पर रालोद का प्रत्याशी चुनाव लड़ेगा।’’.