श्रीलंकाई नौसेना ने अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

कोलंबो: 24 फरवरी (ए) श्रीलंकाई नौसेना ने अपने जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया और उनकी नाव जब्त की। मंगलवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

श्रीलंका की नौसेना द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि श्रीलंका के उत्तर मध्य नौसेना कमान ने रविवार को मछली पकड़ने वाली भारतीय नौकाओं के एक समूह को श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने में लिप्त पाया।

इसमें कहा गया, ‘‘ श्रीलंका की नौसेना ने 22 फरवरी 2026 की रात को एक अभियान के दौरान, मन्नार के दक्षिण में स्थित श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध रूप से घुसी मछली पकड़ने वाली भारतीय नाव को जब्त कर लिया और 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया।’’

नौसेना ने बताया कि जब्त की गई नौका और गिरफ्तार मछुआरों को कानूनी कार्यवाही के लिए डिकोविटा के मत्स्य निरीक्षक को सौंप दिया गया है।

दोनों देशों के मछुआरों को अनजाने में एक-दूसरे के जलक्षेत्र में प्रवेश करने के आरोप में अक्सर गिरफ्तार किया जाता है।