उत्तर प्रदेश में छात्रा की गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश बस्ती
Spread the love

बस्ती (उप्र): तीन मार्च (ए)) बस्ती जिले में 12वीं कक्षा की एक छात्रा की एक युवक ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। युवक पर छात्रा से पहले भी छेड़छाड़ करने का आरोप था। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार को कलवारी थाना क्षेत्र के बैरादी अहतमाली माईपुर गांव में हुई, जब 18 वर्षीय छात्रा अपने घर के बरामदे में सो रही थी तभी आरोपी ने उस पर गोलियां चला दीं।गंभीर रूप से घायल किशोरी को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।गोली की आवाज सुनकर भाई ने शोर मचाया। इस दौरान बाहर सो रही मां के पास पहुंचकर आरोपी ने मच्छरदानी हटाई और उस पर भी असलहा तान दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग जाग गए और पुलिस को सूचना दी। इस बीच आरोपी फरार  हो गया । सूचना पर थानाध्यक्ष कलवारी, थानाध्यक्ष नगर, क्षेत्राधिकारी कलवारी तथा पुलिस उपाधीक्षक बस्ती मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। घायल किशोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी युवक के खिलाफ पूर्व में आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज था। बताया जा रहा है कि उसने किशोरी के साथ खींचे गए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किए थे। मामला दर्ज होने के बाद वह फरार चल रहा था।