छात्र की स्कूटी हुई चोरी, शिकायत दर्ज

पटना बिहार
Spread the love

पटना,27 दिसंबर (ए)। बिहार की राजधानी पटना के कांटी फैक्ट्री रोड स्थित बुद्धा इंस्टीट्यूट आफ डेंटल साइंसेस एंड हॉस्पीटल के सामने लगी ब्राउन कलर की एक स्कूटी शुक्रवार को दिन दहाड़े चोरी हो गयी। पटना के किदवईपुरी स्थित आईएएस कॉलोनी के दीपक वत्स ने इस मामले में पत्रकार नगर थाने में शिकायत दर्ज करायी है। दीपक वत्स बुद्धा इंस्टीट्यूट आफ डेंटल साइंसेस एंड हॉस्पीटल में पीजी के छात्र हैं। वे अपनी स्कूटी लगाकर इंस्टीट्यूट चले गये, लेकिन लौटने पर स्कूटी उक्त स्थल पर नहीं थी। निकट के लोगों से दरियाफ्त करने के बाद भी उन्हें स्कूटी का कोई अता-पता नहीं चला। श्री वत्स ने इसके बाद पत्रकार नगर थाने में स्कूटी चोरी की शिकायत दर्ज करायी है। स्कूटी का नंबर बीआरओ1जेक्यू 3917 है। इस बीच घटना के दूसरे दिन भी पुलिस चोरी गई स्कूटी का पता लगाने में असफल रही है।