नयी दिल्ली: तीन अप्रैल (ए)
) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को 27 उम्मीदवारों की सूची जारी की, जिसमें केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन को अवनाशी सीट से और तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन को मायलापुर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।
पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन को कोयंबटूर (उत्तर) सीट से मैदान में उतारा गया है।
इसके अलावा, पार्टी ने मोदक्कुरिची से कीर्तिका शिवकुमार, विलावंकोड से एस विजयधरानी और थल्ली सीट से नागेश कुमार को उम्मीदवार बनाया है।
तमिलनाडु विधानसभा की 234 सीटों के लिए मतदान 23 अप्रैल को होना निर्धारित है।