गुरुग्राम: तीन नवंबर (ए)
) पुलिस ने एक नाबालिग के साथ कथित तौर पर बार-बार बलात्कार करने और उसे गर्भवती करने के आरोप में एक किशोर को पकड़ा है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि नूंह के महिला पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और किशोर को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश करने के बाद सुधार गृह भेज दिया गया है।
एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर बार-बार रेप करने और उसे गर्भवती करने के आरोप में एक किशोर को गिरफ्तार किया है। नूंह के महिला थाने में मामला दर्ज करने के बाद लड़के को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। वहां से उसे सुधार गृह भेज दिया गया है।
लड़की के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार उनकी 15 साल की बेटी पिछले डेढ़ महीने से परेशान लग रही थी। कई बार पूछने के बावजूद उसने इसका कारण बताने से इनकार कर दिया।
शिकायतकर्ता ने कहा कि उसे सात-आठ दिनों से उल्टी हो रही थी। जब वह अपनी बेटी को डॉक्टर के पास ले गए तो उसे दवा दी। लेकिन इससे उसे कोई राहत नहीं मिली। उसके बाद लड़की ने अपने पिता को बताया कि उसी गांव का एक लड़का पिछले छह-सात महीनों से उसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ रेप कर रहा था।
लड़की के पिता ने अपनी शिकायत में कहा कि जब नूंह में उसका अल्ट्रासाउंड हुआ तो पता चला कि वह लगभग सात महीने की गर्भवती है। जब वह लड़के के घर गए तो उसके परिवार वालों ने उन्हें धमकाया और गर्भपात कराने को कहा।
पिता के अनुसार, उसके पांच बच्चे हैं और उसकी पत्नी पिछले छह सालों से अपने माता-पिता के घर रह रही है। वह अक्सर घर से बाहर मजदूरी करता रहता है। पुलिस ने बताया कि शिकायत के बाद महिला थाने में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई और आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया।
नूंह महिला थाने की प्रभारी मंजू ने कहा कि हमने लड़के को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया, जहां से उसे सुधार गृह भेज दिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।