बेंगलुरु: 19 अक्टूबर (ए) बेंगलुरु में किराये का भुगतान नहीं करने को लेकर हुए विवाद के बाद दो किरायेदारों ने कथित तौर पर 42 वर्षीय एक अधिवक्ता की उनके घर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान पट्टंदूर अग्रहारा निवासी मंजूनाथ के रूप में हुई है।हत्या के आरोपी दो व्यक्ति बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं जो मंजूनाथ के मकान में किराए पर रहते थे।
