सीबीआई ने 20 लाख रुपये की रिश्वत मामले में मुंबई के आयकर निरीक्षक को गिरफ्तार किया

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 28 अक्टूबर (ए) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मुंबई में एक आयकर निरीक्षक को एक मामला निपटाने के लिए 20 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि अंटॉप हिल के एक निवासी को इस साल फरवरी में सिंधिया हाउस स्थित आयकर कार्यालय में पेश होने का नोटिस मिला था, जहां उसने निरीक्षक और एक अन्य व्यक्ति के सामने अपना पक्ष और दस्तावेज प्रस्तुत किए थे।