नयी दिल्ली: 10 सितंबर (ए) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इंदौर में 19 सितंबर को होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि ‘‘चरमराई हुई शिक्षा व्यवस्था’’ ने छात्रों की उम्मीदों को कमजोर कर उनके भविष्य को अंधकार में धकेल दिया है।
उन्होंने छात्रों, युवाओं और ‘जेन जी’ से अपनी समस्याएं और सुझाव साझा करने की अपील भी की।
